Kanpur: कारोबारियों से हड़पा सोना आईपीएल सट्टे में हारा, दो साल बाद इनामिया आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा
कानपुर में बिरहाना रोड से दो सराफा कारोबारियों का डेढ़ करोड़ का सोना लेकर रफूचक्कर हुए पश्चिम बंगाल, मैदनीपुर के सागरपुर निवासी सराफा कारीगर 10 हजार के इनामिया मानस हेत को फीलखाना पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि आईपीएल के सट्टे में पूरा सोना हार गया था। पुलिस ने उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। सिविल लाइंस की फ्रेंड्स एन्क्लेव सोसायटी निवासी सराफा कारोबारी शेख सरफराज आली की बिरहाना रोड पर रफ ज्वैलर्स नाम से शॉप है। उनकी दुकान में कारीगर मानस हेत चार वर्षों से काम करता था। वह फीलखाना में किराये पर रह रहा था। उन्होंने मानस को पांच दिसंबर 2024 को 24 कैरेट का 891 ग्राम सोना गहने बनाने के लिए दिया था। उस वक्त सोने की कीमत 70,17,049 लाख थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 06:57 IST
Kanpur: कारोबारियों से हड़पा सोना आईपीएल सट्टे में हारा, दो साल बाद इनामिया आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
