कानपुर: जाजमऊ छज्जा ढहने का मामला, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में मंगलवार रात एक मकान का छज्जा गिर गया था। हादसे में सात लोग घायल हो गए थे, जिसमें बुधवार सुबह एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दुर्गा विहार तिवारीपुर बगिया निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड एके सिंह की कैंसर से मौत हो थी। मंगलवार रात सर्वोदय नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल से उनका शव लेकर एम्बुलेंस आई थी। उसे देखने के लिए मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान एक घर छोड़ कर बुद्धिनाथ के मकान का अचानक से छज्जा गिर गया। चपेट में आने से मां सुनीता यादव (50), बहू खुशबू यादव (23), बेटा नितेश यादव (17), बेटी निधि यादव (19), पोती आयुषी (11), तीन माह की खुशबू की बच्ची इशिका व सावित्री (50) घायल हो गई। इसमें सुनीता, खुशबू, निधि, नितेश, आयुषी, इशिका ऊपर खड़े थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 10:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: जाजमऊ छज्जा ढहने का मामला, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurIncident #JajmauBalconyCollapse #HalletHospital #SubahSamachar