कानपुर: हाईवे पार कर रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम, चालक मौके से फरार

सचेंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चकरपुर मंडी के सामने हाईवे पार कर रहे मजदूर अतुल कुमार (41) को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अतुल सड़क पार कर दूसरी ओर सामान लेने जा रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी अतुल कुमार म चकरपुर मंडी में पल्लेदारी करते थे। परिवार में मां, पत्नी तन्नू और बड़ा भाई मुकेश हैं। भाई मुकेश के मुताबिक, अतुल बुधवार सुबह रोज की तरह काम पर गए थे। देर शाम मंडी के सामने हाईवे पार कर दूसरी ओर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: हाईवे पार कर रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम, चालक मौके से फरार #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar