Kanpur: नाबालिग से हैवानियत करने वाला गिरफ्तार, घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गांव के ही युवक विशाल पुत्र शंकर लाल (25) को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी को पीड़िता के पिता बारात में गए थे और मां भी गांव में एक अन्य घर पर बारात में शामिल थी। घर पर बेटी अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। http:// घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने महाराजपुर थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। बताया कि आरोपी पहले भी भैस चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 09:01 IST
Kanpur: नाबालिग से हैवानियत करने वाला गिरफ्तार, घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
