यूपी: सिर की हड्डी मिली टूटी, शरीर पर थे 15 चोटों के निशान, प्रेमी ने पूछताछ में कबूला गुनाह, कानपुर हत्याकांड
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्णजयंती विहार में किराये के मकान में रह रही महिला का शव उसके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। बीते शुक्रवार शाम सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में महिला की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। चकेरी एसीपी आशुतोष ने बताया कि परिजन के मुताबिक महिला तलाकशुदा थी और कानपुर में दो युवकों से प्रेम संबंध थे। उन्हीं ने मिलकर हत्या की है। एसीपी का कहना है कि सिर्फ एक प्रेमी पप्पू ठेकेदार ने महिला की हत्या की है। उसे गिरफ्तार किया गया है। उसने पूरी वारदात कबूली है।देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी मृतका के परिवार में माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है। पुलिस के अनुसार करीब 12 साल पहले महिला की शादी उन्नाव निवासी युवक से हुई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 04:17 IST
यूपी: सिर की हड्डी मिली टूटी, शरीर पर थे 15 चोटों के निशान, प्रेमी ने पूछताछ में कबूला गुनाह, कानपुर हत्याकांड #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurPolice #KanpurMurder #KanpurCrimeNews #UpCrimeNews #KanpurMurderCase #WomanKilledInChakeri #SubahSamachar
