यूपी: नशेड़ी ने दाैड़ा-दाैड़ा कर किया खूनी हमला, महिला की मौत, तीन लोग घायल; सुबह की शांति हुई भंग

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास स्थित मलिकपुरा में रविवार की भोर नशे में धुत व्यक्ति के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच हुई। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायलों की पहचान कर उन्हें उपचार के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। मृतका की पहचान गुलाबी कन्नौजिया, पत्नी तेजू कन्नौजिया, के रूप में हुई है। हमले में कस्बा खास निवासी गुलाब सोनकर (55), पुत्र सीता, रामावतार (60), पुत्र कन्हैया और सूरज चौहान (30), पुत्र प्रहलाद चौहान घायल हुए हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 05:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: नशेड़ी ने दाैड़ा-दाैड़ा कर किया खूनी हमला, महिला की मौत, तीन लोग घायल; सुबह की शांति हुई भंग #CityStates #Varanasi #Mau #MauNews #GhosiNews #GhosiPolice #MalikpuraIncident #SubahSamachar