वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाएंगे जेन-जी, 8 स्थानों पर स्वागत; शंखनाद और डमरू वादन

प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को आगमन को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। गुलाबबाग महानगर कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने कार्यकर्ताओं से जेन-जी को भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लाने का आह्वान किया। पुलिस लाइन से नमो घाट तक आठ प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री का शंखनाद, डमरू वादन, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच अभिनंदन किया जाएगा। नमो घाट पर प्रधानमंत्री वायुसेना के विंग्स ओवर गंगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने कहा कि काशीवासियों के लिए यह गर्व का अवसर है कि काशी के सांसद नरेंद्र मोदी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 05:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाएंगे जेन-जी, 8 स्थानों पर स्वागत; शंखनाद और डमरू वादन #CityStates #Varanasi #PmModi #NarendraModi #VaranasiNews #KashiNews #SubahSamachar