यूपी: नशीले इंजेक्शन...होटल में ढाई महीने बंधक, कमरे में पहुंचता था रजिस्ट्रार, 'प्रणव' ने बयां कीं करतूतें
कानपुर में सिंहानिया घराने की संपत्ति हड़पने के आरोपियों ने प्रणव को होटल राॅयल क्लिफ और रीजेंटा में करीब ढाई महीने तक बिना लिखापढ़ी के रखा। इसके साथ ही होटलों में ही रजिस्ट्री भी कराई। सीपी रघुबीर लाल ने इसे कानून का उल्लंघन बताया। कहा कि होटल संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, रजिस्टरी करने पहुंचे रजिस्ट्रार ने भी प्रणव की हालत देख संशय जाहिर किया था। आरोपियों ने यह कहकर रजिस्ट्रार को समझा दिया था कि तबीयत ठीक न होने के कारण प्रणव ऐसा लग रहा है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने आरोपियों को छुड़ाने के लिए दिन-रात पुलिस की घेराबंदी की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 05:34 IST
यूपी: नशीले इंजेक्शन...होटल में ढाई महीने बंधक, कमरे में पहुंचता था रजिस्ट्रार, 'प्रणव' ने बयां कीं करतूतें #CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurPolice #KanpurCrimeNews #UpCrimeNews #KanpurPranavSinghaniaCase #KanpurPoliceCommissionerRaghubirLal #SubahSamachar
