Kanpur: किराया लेकर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की मौत; साइकिल खड़ी कर फुटपाथ पर लेटे और थम गईं सांसें, जांच शुरू

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में चुंगी चौराहे पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव फुटपाथ पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। मृतक सेना से रिटायर्ड थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों की इच्छा पर बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया गया। मृतक के बड़े बेटे शमशीर हुसैन ने बताया कि उनके पिता शब्बीर हुसैन (75) करीब 30 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वे वर्तमान में जाजमऊ क्षेत्र में रहते थे, लेकिन रोजाना अपनी साइकिल से उन्नाव के अखलाक नगर स्थित अपने दूसरे मकान की देखरेख करने जाते थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे भी वे किरायेदारों से किराया लेने घर से निकले थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 13:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: किराया लेकर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की मौत; साइकिल खड़ी कर फुटपाथ पर लेटे और थम गईं सांसें, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar