Kanpur: कान में फर्जी ट्यूमर बताकर किया था ऑपरेशन; अब ब्याज समेत लौटानी होगी रकम, पढ़ें पूरा मामला
कान में ट्यूमर बताकर गलत ऑपरेशन करने वाले डॉ. एनएस वाल्दिया को इलाज में खर्च हुए 62300 रुपये मुकदमा दाखिल करने की तारीख से भुगतान की तारीख तक सात प्रतिशत ब्याज के साथ देने होंगे। साथ ही, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय के रूप में सात हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। अनवरगंज निवासी किशन कुमार कुशवाहा ने कान में दर्द होने पर 30 मार्च 2015 को आर्यनगर स्थित ईएनटी डायग्नोस्टिक्स के डॉ. एनएस वाल्दिया को दिखाया। डॉक्टर ने कान में ट्यूमर बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। 31 मार्च 2015 को 35 हजार रुपये लेकर कल्याणपुर स्थित एसपीएम अस्पताल में ऑपरेशन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 09:48 IST
Kanpur: कान में फर्जी ट्यूमर बताकर किया था ऑपरेशन; अब ब्याज समेत लौटानी होगी रकम, पढ़ें पूरा मामला #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
