आज चांद दिखने में हो सकती है देरी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समय

Karwa Chauth Moonrise Time in Delhi NCR: प्रेम, विश्वास और सौभाग्य का पर्व करवा चौथ आज मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास करती हैं। यही वजह है कि करवा चौथ के व्रत को बेहद कठिन माना जाता है। करवा चौथ के व्रत का पारण चांद के दर्शन करने और विधि-विधान से पूजा करने के बाद किया जाता है। ऐसे में महिलाओं को पूरे दिन चांद निकलने का इंतजार रहता है। हालांकि, इस साल करवा चौथ के दिन दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद समेत कई शहरों में बारिश होने की संभावना के चलते चांद के दीदार में परेशानी हो सकती है। मौसम खराब रहने या आसमान में बादल छाए रहने से चांद दिखाई देने में देरी हो सकती है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं के मन में सवाल है कि उनके शहर में चांद कब निकलेगा और उन्हें चंद्रदेव के दर्शन के लिए कितना इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर समेत देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का संभावित समय। आज करवा चौथ पर कब खत्म होगी भद्रा और कब निकलेगा चांद जानें पूजा मुहूर्त से लेकर विधि तक सबकुछ Karwa Chauth Puja: आज बादलों में छिपा रह सकता है करवा चौथ का चांद, बिना चांद के दर्शन कैसे खोलें व्रत करवा चौथ मुहूर्त 2026 करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक। पूजा विधि: शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करें। निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक। व्रत पारण: चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 11:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज चांद दिखने में हो सकती है देरी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समय #Festivals #National #KarwaChauth2026 #KarwaChauth2026MoonriseTime #KarwaChauth2026MoonriseTimeInDelhi #NoidaGhaziabadMoonriseTime #AajChandKabNiklegaka #SubahSamachar