मनीष हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को जौनपुर, गाजीपुर में दबिश; पीड़ित परिवार को सौंपा 10 लाख रुपये का चेक

युवा उद्यमी मनीष सिंह हत्याकांड के वांछित 25-25 हजार इनामी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फूलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमें दबिश दे रही हैं। जौनपुर, गाजीपुर समेत आसपास जिलों में आरोपियों की लोकेशन मिली है। एसओजी पर हमला करने वाले अज्ञात 60 आरोपियों में भी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने घमहापुर में पीड़ित दादी सावित्री देवी को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि धनराशि पीड़िता के खाते में भेज दी गई है। इस दौरान एडीएम वित्त, डीसीपी गोमती नीतू कात्यायन, तहसीलदार कुलवंत सिंह आदि रहे। घमहापुर निवासी आरोपियों में आशीष राजभर, मनीष राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर, नागेंद्र राजभर हैं। अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। डीसीपी गोमती जोन ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 22:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मनीष हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को जौनपुर, गाजीपुर में दबिश; पीड़ित परिवार को सौंपा 10 लाख रुपये का चेक #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar