मनीष सिंह हत्याकांड: छह दिन में तीन विधायक, तीन एमएलसी, पूर्व सांसद व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भरथरा

वाराणसी कमिश्नरेट के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर-भरथरा गांव निवासी मनीष सिंह हत्याकांड ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। घटना के बाद पिछले छह दिन में गांव में नेताओं और जनप्रतिनिधियों का लगातार आना-जाना लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। सभी की मांग एक ही रही कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले। इन छह दिनों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह और रोहनिया विधायक सुनील पटेल रहे। इसके अलावा जौनपुर के एमएलसी ब्रिजेश सिंह प्रिंशु, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी ब्रिजेश सिंह भी गांव पहुंचे। इसे भी पढ़ें;दूल्हे की मौत से पसरा मातम: पल भर में चीख-पुकार में बदल गईं दो परिवारों की खुशियां, चार दिन बाद होनी थी शादी वहीं सैय्यदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और वीडीए बोर्ड सदस्य अंबरीष सिंह भोला समेत कई सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। लगातार हो रही राजनीतिक आवाजाही से यह मामला अब केवल आपराधिक घटना न रहकर राजनीतिक मुद्दा भी बनता जा रहा है। गांव में अभी भी तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 01, 2026, 23:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मनीष सिंह हत्याकांड: छह दिन में तीन विधायक, तीन एमएलसी, पूर्व सांसद व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भरथरा #CityStates #Varanasi #ManishMurderCase #VaranasiNews #VaranasiPolice #SubahSamachar