Kangra News: बुराई का दहन देखने कांगड़ा में उमड़ा जनसैलाब
कांगड़ा। नगर परिषद मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में इस बार काफी भीड़ उमड़ी। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतला दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आए। मैदान पूरी तरह खचाखच भरा रहा।दर्शकों ने पंजाब के कारीगरों की ओर से चलाई गई भव्य आतिशबाजी का आनंद लिया। मैदान में जगह न मिलने के कारण लोगों ने साथ लगती तीन मंजिला इमारतों की छतों पर खड़े होकर पुतला दहन देखा।पुतलों के दहन से पहले दर्शकों ने श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के दृश्य देखे। दशकों पुराने इस ऐतिहासिक उत्सव में डीआईजी सौम्या सांबशिवन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। उन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।उन्होंने कहा कि कांगड़ा वीर भूमि है। देश का पहला परमवीर चक्र इसी जिले के हिस्से आया था। उन्होंने रामायण के कई प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जो चेतना की उच्च अवस्था प्राप्त कर लेता है, उसकी बुद्धि को भ्रष्ट नहीं किया जा सकता। उन्होंने वीर भूमि की सदा जय हो का उद्घोष करते हुए कांगड़ावासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।----------नवमी संध्या में कलाकारों को मिली प्रोत्साहन राशिनगर परिषद मैदान में रामलीला की नवमी संध्या में जनहित संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमित वर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। रामलीला सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहरा ने उन्हें सम्मानित किया। अमित वर्मा ने सभा को 21 हजार रुपये सहयोग राशि दी। उन्होंने कहा कि कांगड़ावासियों की भारी उपस्थिति आयोजन की शोभा बढ़ा रही है। मंदिर बाजार के अनुपम शर्मा ने कलाकारों को 3100 रुपये और विधायक पवन काजल ने 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भेंट की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 00:49 IST
Kangra News: बुराई का दहन देखने कांगड़ा में उमड़ा जनसैलाब #MassiveCrowdsThrongedKangraToWitnessTheBurningOfEvil. #SubahSamachar
