दो करोड़ की चोरी का खुलासा: मेरठ में नौकरानी-कुक ने की वारदात, बुर्का पहनाकर भेजा दिल्ली

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक आशुतोष भल्ला के घर हुई सनसनीखेज चोरी का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, घर की नौकरानी रोशनी ओराओन ने कुक जितेंद्र कुमार और उसके परिचितों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। वारदात के दिन कारोबारी की 70 वर्षीय मां रेखा भल्ला को खाने में नशीली गोलियां मिलाकर दे दी गईं। उनके बेहोश होने के बाद घर से करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी समेट ली गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें घर का कुक कपसाढ़ निवासी जितेंद्र कुमार, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी नौकरानी रोशनी ओराओन, करनाल निवासी मीनू और उसका पूर्व पति देवबंद के रणखंडी गांव निवासी मनीष कुमार शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 11:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दो करोड़ की चोरी का खुलासा: मेरठ में नौकरानी-कुक ने की वारदात, बुर्का पहनाकर भेजा दिल्ली #CityStates #Meerut #मेरठचोरीमामला #गंगानगरचोरी #डिफेंसकॉलोनीचोरी #भल्लास्पोर्ट्स #नौकरानीगिरफ्तार #कुकगिरफ्तार #दोकरोड़केजेवर #MeerutCrimeNews #JewelleryTheftMeerut #MeerutPolice #SubahSamachar