J K: महबूबा मुफ्ती ने EC पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- चुनावी हेरफेर की कला में चुनाव आयोग ने की है महारत हासिल
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने चुनावी हेरफेर की कला में महारत हासिल कर ली है और पश्चिम बंगाल इसका ताजा उदाहरण है। महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत कभी निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के लिए दुनिया भर में सम्मानित था लेकिन अब वही चुनाव आयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के आरोपों का सामना कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले टी.एन. शेषन के समय चुनाव आयोग को लोकतंत्र का मजबूत रक्षक माना जाता था, लेकिन अब उसकी साख पर सवाल उठ रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 11:10 IST
J K: महबूबा मुफ्ती ने EC पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- चुनावी हेरफेर की कला में चुनाव आयोग ने की है महारत हासिल #CityStates #Srinagar #MahboobaMufti #PdpPresident #ElectionCommission #WestBengalElections #ElectionResults #ElectoralManipulation #Democracy #FairElections #TnSheshan #CentralAgencies #SubahSamachar
