Una News: विधायक ने 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुकड़ियाल के गांव चराड़ा में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि एवं विधायक विवेक शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने करीब 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवनों एवं संपर्क सड़कों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने ग्राम पंचायत करमाली में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस भवन के बनने से पंचायत क्षेत्र के लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पंचायत में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर गांव और हर घर तक एंबुलेंस रोड पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया हैइसी क्रम में गांव अरलू खास में मुख्य सड़क से आबादी चंदेला तक 19 लाख रुपये की लागत से बनी एंबुलेंस लिंक सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 00:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: विधायक ने 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar