MP News: खाड़ी संकट के बीच गैस और खाद्य आपूर्ति पर सीएम डॉ. यादव की समीक्षा, बोले-प्रदेश में कहीं कोई कमी नही
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में खाद्य सामग्री, गैस और तेल की आपूर्ति को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और आम लोगों को किसी भी तरह की घबराहट या चिंता करने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को मंत्रालय में खाड़ी देशों में बनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए और लोगों तक आवश्यक वस्तुएं नियमित रूप से पहुंचती रहें। ये भी पढ़ें-ईरान- इजरायल जंग:कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल-रेस्त्रां और मैरिज गार्डन के मालिक चिंतित तीन सदस्यीय मंत्री और अधिकारियों की समिति मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और उसके मार्गदर्शन में देश के साथ मध्य प्रदेश में भी आपूर्ति से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तीन सदस्यीय मंत्रियों और अधिकारियों की एक समिति बनाई जा रही है, जो प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाएगी। ये भी पढ़ें-MP News:मल्होत्रा से पहले तीन भाजपा विधायकों का चुनाव भी हो चुका शून्य, एक को मिली राहत, दो की विधायकी गई हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 255 लोगों ने संपर्क किया मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों, खासकर मध्य प्रदेश के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है। राज्य सरकार की हेल्पलाइन पर अब तक 255 लोगों ने संपर्क किया है और उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रभारी मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रश्मि अरुण शमी, सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 17:41 IST
MP News: खाड़ी संकट के बीच गैस और खाद्य आपूर्ति पर सीएम डॉ. यादव की समीक्षा, बोले-प्रदेश में कहीं कोई कमी नही #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshGovernment #MohanYadav #SupplySystem #GasAndFoodItems #GulfCountrySituation #ReviewMeeting #SubahSamachar
