News Update: मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-विस्फोटक बरामद; आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में तीन की मौत

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के दो जिलों में अलग-अलग घटनाओं में हथियार और विस्फोटक बरामद किए और दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। युद्ध जैसे सामान तेंगनौपाल जिले के बोंगमोल और एसएल जौगाम गांवों के पास मिले। एक मैगजीन वाली AK-47 राइफल, दो पिस्तौल, दो सिंगल-बैरल राइफल,11 जिंदा कारतूस, तीन रेडियो सेट और IED तार बरामद किए गए। पुलिस ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने बरामदगी के बाद मौके पर ही 18 IED को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। इसमें कहा गया है कि इंफाल पश्चिम जिले में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित पीपल्स लिबरेशन आर्मी के एक कैडर को सोमवार को लंबाल अवांग लीकाई में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं कंगलेई यावोल कन्ना लुप के एक और सदस्य को रविवार को मयांग इंफाल में गिरफ्तार किया गया। भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग पर बातचीत भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आर्मेनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापक्यान से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा आपसी सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों आधिकारिक दौरे पर आर्मेनिया में है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक और रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस चार दिवसीय दौरे से जुड़ी जानकारी और तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में कहा गया कि भारत और आर्मेनिया के बीच विभिन्न सुरक्षा विषयों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर सार्थक बातचीत हुई। अपने दौरे के दौरान सीडीएस ने आर्मेनिया की राजधानी येरेवन स्थित नेशनल डिफेंस रिसर्च यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया। यहां उन्होंने फैकल्टी और छात्रों को संबोधित करते हुए वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में हो रहे बदलाव, सैन्य ढांचे में परिवर्तन और तकनीक की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। जनरल चौहान ने अपने संबोधन में युद्ध के बदलते स्वरूप पर जोर देते हुए कहा कि तकनीक आज शक्ति का प्रमुख निर्धारक बन चुकी है। उन्होंने मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस की ओर बढ़ते सैन्य अभियानों, साथ ही साइबर, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, अंतरिक्ष और कॉग्निटिव डोमेन जैसे नए युद्ध क्षेत्रों पर भी प्रकाश डाला। तेलंगाना:SIR को लेकर तेलंगाना सीएम का पीएम पर निशाना तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई मतदाता सूची की विशेष जांच के दौरान निरक्षरों और गरीबों से कई दस्तावेज पेश करने को कहा जाता है। सोमवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए तेलंगाना सीएम ने कहा किगरीबों से एसआईआर के दौरान डॉक्यूमेंट दिखाने को कहा जा रहा है, जबकि पीएम का सर्टिफिकेट अभी तक सामने नहीं आया। हैदराबाद मेंएक कार्यक्रम में बोलते हुएसीएम रेड्डी ने फोन-टैपिंग मामले में बीआरएस अध्यक्ष चंद्रशेखर राव की जांच का विरोध करने के लिए उनकी पार्टी पर निशाना साधा। वहीं 'वन नेशन वन इलेक्शन' के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश में 'एक व्यक्ति - एक पार्टी' लाने की कोशिश है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 13:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Update: मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-विस्फोटक बरामद; आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में तीन की मौत #IndiaNews #National #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #LatestIndiaNewsUpdates #IndiaNewsInHindi #SubahSamachar