कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर बोलीं नवजोत कौर: पार्टी छोड़ने की बात कभी नहीं कही, बताया अपना असली मकसद
पंजाब कांग्रेस की राजनीतिक चर्चाओं के बीच नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी छोड़ने की बात नहीं कही। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने ऐसी बातें कही थीं। उन्हें विधायक, सांसद या मुख्यमंत्री बनने की कोई लालसा नहीं है। उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। अमृतसर पूर्वी हलके के हर परिवार और बच्चे से उनका भावनात्मक रिश्ता है। वह राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के दुख-सुख में साथ खड़ी रहना चाहती हैं। उन्होंने जीवनभर सेवा करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। मंगलवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का जन्मदिन अमृतसर में मनाया गया। उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू चमरंग रोड की झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचीं। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के साथ समय बिताया और सामान बांटा। नशे के खिलाफ रुख पंजाब में नशे की समस्या पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाते तो हालात इतने खराब नहीं होते। नशे को बढ़ावा देने वाला व्यक्ति या राजनीतिक दल समाज के हितों के खिलाफ काम करता है। उनके परिवार का उद्देश्य पंजाब को नशामुक्त बनाना और युवाओं को सही दिशा दिखाना है। राबिया सिद्धू ने भी कहा कि राजनीति में ईमानदार लोगों को आगे आना चाहिए, न कि दिखावा करने वालों को।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 08:32 IST
कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर बोलीं नवजोत कौर: पार्टी छोड़ने की बात कभी नहीं कही, बताया अपना असली मकसद #CityStates #Election #Amritsar #Punjab #NavjotKaurSidhu #PunjabCongress #SubahSamachar
