Una News: अब गैस बुकिंग भी 22 से 25 दिनों के बाद होगी
गगरेट (ऊना) । खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। अभी डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होने से घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। गगरेट की शहीद सुनील कुमार गैस एजेंसी के संचालक बलवंत ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दामों में 115 रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि नया गैस सिलिंडर 22 से 25 दिन बाद बुक होगा व उपभोक्ता द्वारा ओटीपी देने के बाद गैस सिलिंडर दिया जाएगा। गैस एजेंसी संचालक ने उपभोक्ताओं से अपील कि है कि जिन उपभोक्ताओं नें ई-केवाईसी नहीं करवाया है। वह अपना ई-केवाईसी भी करवा लें। उधर गैस सिलिंडर के दामों में हुई वृद्धि से हर घर की रसोई का बजट भी बिगड़ने वाला है। इस महंगाई का असर कुछ समय बाद सामने आएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 23:53 IST
Una News: अब गैस बुकिंग भी 22 से 25 दिनों के बाद होगी #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
