Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में एक को पीटा, प्राथमिकी
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा गोविंद में बरात के द्वार पूजा के समय एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश में पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। आठ मई को रात करीब 12:30 बजे उसी गांव के निवासी मगरू ने पुरानी रंजिश में डंडे से मारपीट की, जब उसने विरोध किया तो जानमाल की धमकी देते हुए चला गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया कि तहरीर पर बीएनएस की धारा 115(2) 351(3) व 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 23:37 IST
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में एक को पीटा, प्राथमिकी #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
