iMessage और RCS पर आया ओपनएआई का एआई एजेंट Dots: अब मैसेज-फोटो से होंगे आपके काम, क्या याद रखेगा पुरानी बातें?
ओपनएआई ने अपने स्मार्ट एआई एजेंट्स डॉट्स के लिए एक बेहद खास और नया फीचर पेश किया है। अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन के इन-बिल्ट मैसेजिंग एप के जरिए सीधे डॉट्स से बातचीत कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह एआई एजेंट आपकी पुरानी बातचीत का कॉन्टेक्स्ट भी याद रख सकता है। iMessage और RCS से कैसे बात करेंगे यूजर ओपनएआई ने एक्स पर इस इंटीग्रेशन की जानकारी दी है। अब आईफोन यूजर्स एपल के आईमैसेज और एंड्रॉयड यूजर्स रिच कम्यूनिकेशन सर्विसेज (RCS) के माध्यम से सीधे अपने डॉट्स एजेंट को मैसेज भेज सकते हैं। OpenAI ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'लोकप्रिय मांग पर, अब आप अपने डॉट को टेक्स्ट कर सकते हैं। इसे कोई काम सौंपें जो आपके कंधे से हटे या किसी चीज पर नजर रखने को कहें, टेक्स्ट, फोटो या वॉइस नोट्स के जरिए। यह आपको प्रासंगिक अपडेट्स के साथ प्रोएक्टिवली टेक्स्ट करेगा। आईमैसेज या आरसीएस के जरिए सुरक्षित और सुरक्षित टेक्स्टिंग। केवल आप ही अपने डॉट को टेक्स्ट कर सकते हैं, और आपका डॉट केवल आपको ही टेक्स्ट कर सकता है। अमेरिका में प्रो यूजर्स के लिए प्रीव्यू के रूप में रोलआउट हो रहा है।' By popular request, you can now text your dot. Give it a task to take off your plate or something to keep an eye on, using text, photos, or even voice notes. It will text you proactively with relevant updates. Safe, secure texting via iMessage or RCS. Youre the only one who can text your dot, and your dot can only text you. Rolling out now as a preview for Pro users in the US. — ChatGPT (@ChatGPT) October 28, 2026 फोटो, वॉइस मेमो और सीमलेस कॉन्टेक्स्ट मेमोरी मल्टीमॉडल इनपुट: टेक्स्ट के अलावा डॉट्स एजेंट्स अब फोटो और वॉइस मेमो भी प्राप्त कर सकते हैं। आप फोटो खींचकर या वॉइस नोट भेजकर कोई भी टास्क असाइन कर सकते हैं, और डॉट आपको उससे जुड़े अपडेट्स खुद मैसेज करके देता रहेगा। याद रखेगा पुरानी बात: इसके अलावा यह एजेंट पिछली बातचीत को भी याद रख सकता है। इससे फायदा यह होगा कि अगर आप चैटजीपीटी वेब या एप और अपने फोन के मैसेजिंग एप के बीच स्विच करते हैं, तो आपको पुराने निर्देश बार-बार दोहराने नहीं पड़ेंगे। कैसे इनेबल करें फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिका में चैटजीपीटी प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए ही है। यह यूजर अपने डॉट के प्राेफाइल में जाकर टेक्स्टिंग विकल्प चुनकर इस फीचर को चालू कर सकते हैं। प्राइवेसी को लेकर भी कंपनी ने साफ किया है कि इसकी सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता है। इसमें केवल यूजर ही अपने डॉट को मैसेज भेज सकते हैं और आपका डॉट सिर्फ आपको ही रिप्लाई कर सकता है। ओपनएआई ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह फीचर अन्य देशों या फ्री या अन्य सब्सक्रिप्शन टियर्स में कब उपलब्ध कराया जाएगा। GPT-6 Astra पर काम करता है डॉट्स बता दें कि ओपनएआई ने हाल ही के महीने में डॉट्स एजेंट्स को लॉन्च किया था। ये एजेंट्स GPT-6 Astra मॉडल पर रन करते हैं और ओपनएआई के प्लगइन इकोसिस्टम के जरिए चार हजार से अधिक एप्स से कनेक्ट होकर काम करने में सक्षम हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 14:14 IST
iMessage और RCS पर आया ओपनएआई का एआई एजेंट Dots: अब मैसेज-फोटो से होंगे आपके काम, क्या याद रखेगा पुरानी बातें? #TechDiary #National #Openai #AiAgent #TechNews #SubahSamachar
