Panipat News: एलटीसी के लिए पानीपत को 4.45 करोड़ का बजट जारी

पानीपत। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को राहत देते हुए वर्ष 2026-27 के लिए लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) मद में 104 करोड़ 51 लाख 70 हजार रुपये का बजट जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा जारी आदेश के अनुसार पानीपत जिले को 4.45 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिससे जिले के सैकड़ों शिक्षकों व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यह बजट 2202-जनरल एजुकेशन मद के तहत स्वीकृत किया गया है, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारियों के अधीन कार्यरत स्टाफ और सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं। इस राशि से कर्मचारी अपने अवकाश के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा कर सकेंगे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 02:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: एलटीसी के लिए पानीपत को 4.45 करोड़ का बजट जारी #PanipatReleasedABudgetOfRs4.45CroreForLTC. #SubahSamachar