UP: वाराणसी की दो और मऊ की एक आवासीय योजना का रास्ता साफ, बोर्ड ने दी मंजूरी; शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
Varanasi News: आवास विकास बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में वाराणसी की दो और मऊ की एक आवासीय योजना के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद इन योजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि बोर्ड ने बस्ती, मऊ, संतकबीर नगर सहित कई जिलों में योजनाओं को लाने का प्रस्ताव स्थगित कर दिया और परीक्षण के बाद अगली बोर्ड बैठक में रखने की सहमति दी। परिषद के सचिव नीरज शुक्ला ने बताया कि बोर्ड ने वाराणसी की प्रस्तावित जीटी रोड बाईपास भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना के लिए 4.6870 हेक्टेयर जमीन अर्जित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह योजना एयरपोर्ट से जुड़ी है। इस योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए जमीन की जरूरत थी, जिसका प्रस्ताव बोर्ड ने पास कर दिया। सड़क निर्माण पर करीब 31 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 22:14 IST
UP: वाराणसी की दो और मऊ की एक आवासीय योजना का रास्ता साफ, बोर्ड ने दी मंजूरी; शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
