राजस्थान: इन्फ्लुएंसर पवन साहू ने पत्नी कोमल को फुलियाखुर्द सरपंच चुनाव में उतारा

शाहपुरा तहसील की ग्राम पंचायत फुलियाखुर्द में सरपंच पद के लिए 29 अक्तूबर को नामांकन होगा। मतदान 30 अक्तूबर को निर्धारित है। चुनाव की तारीख नजदीक आने से गांव में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पवन साहू की घोषणा के बाद स्थानीय स्तर पर उनकी चुनावी भूमिका पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उन्होंने अपनी पहल को 'मिशन 2026' का नाम दिया है। 'मेरा गांव, मेरी पहचान' संदेश के साथ उन्होंने गांव के विकास को प्राथमिकता बताया है। उनका कहना है कि सरपंच पद केवल राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं है। यह गांव की समस्याओं के समाधान का माध्यम होना चाहिए। क्या कर रहे हैं चुनाव में वादा पवन साहू ने स्वच्छता, बेहतर सड़कें, स्वच्छ पेयजल और शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी जोर दिया है। पवन साहू ने ग्रामीणों से गांव की जरूरतों और समस्याओं पर सुझाव मांगे हैं। उनका उद्देश्य गांव के विकास में योगदान देना है। चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात नहीं है। यह भी पढ़ें:वैराग्य की राह पर निकल पड़े गौरव जैन: केकड़ी में बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा; हुई गोद भराई सोशल मीडिया पर बड़ी पहुंच पवन साहू के सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर उनके करीब 40 लाख फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर यह संख्या 70 लाख है। यूट्यूब पर उनके 2.7 करोड़ फॉलोअर्स बताए जाते हैं। उनकी डिजिटल पहचान ने फुलियाखुर्द के सरपंच चुनाव को चर्चा में ला दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया फॉलोअर्स और स्थानीय जनसमर्थन अलग-अलग पहलू हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: इन्फ्लुएंसर पवन साहू ने पत्नी कोमल को फुलियाखुर्द सरपंच चुनाव में उतारा #CityStates #Bhilwara #Rajasthan #Pawan-sahu-phulia-khurd-sarpanch-election-2026 #SubahSamachar