Kangra News: कांगड़ा जिले के प्रधान और उपप्रधान 18 को लेंगे शपथ

धर्मशाला। जिला कांगड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान आगामी 18 जून को दाड़ी स्थित मेला मैदान में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद की शपथ दिलाएंगे।समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दाड़ी मेला मैदान में एक बड़ा और भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा, जिसमें कांगड़ा जिले के कोने-कोने से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला कांगड़ा को प्रदेश का सबसे बड़ा पंचायत जिला माना जाता है। इस बार जिले भर से कुल 847 नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान इस समारोह में एक साथ शपथ ग्रहण करेंगे। जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि विभाग ने शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 19:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: कांगड़ा जिले के प्रधान और उपप्रधान 18 को लेंगे शपथ #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews # #SubahSamachar