Punjab Blast News: जालंधर-अमृतसर धमाकों से हड़कंप, ISI-खालिस्तानी लिंक की जांच तेज

पंजाब में मंगलवार रात को जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर जबरदस्त धमाके हुए है। तीन घंटे के अंतराल पर हुए धमाकों से पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। वहीं लोगों में दहशत है। वहीं दोनों मामलों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। जालंधर की फुटेज में स्कूटी में धमाके के बाद एक व्यक्ति माैके से भागता दिख रहा है। वहीं अमृतसर की फुटेज में धमाके की तेज आवाज सुनी जा सकती है। अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों की घटनाओं पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब में कहा कि इन धमाकों की जांच चल रही है। यह पंजाब चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी है। भाजपा लोगों के बीच हिंसा और डर फैलाकर वोट हासिल करती है। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि वह ऐसा करना बंद करे। पंजाब के लोग हमेशा शांति चाहते हैं। बीजेपी को जहां भी चुनाव लड़ना होता है, वह वहां जाकर झगड़े करवाती है। वहीं दोनों धमाकों पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमें शक है कि चूंकि ऑपरेशन सिंदूर की बरसी करीब है, इसलिए यह पंजाब में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान की ISI की साजिश का एक हिस्सा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 11:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Punjab Blast News: जालंधर-अमृतसर धमाकों से हड़कंप, ISI-खालिस्तानी लिंक की जांच तेज #CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabBlast #JalandharBlast #AmritsarBlast #BsfHeadquartersExplosion #PunjabSecurityAlert #KhalistanLiberationArmy #Kla #IsiConnection #GrenadeAttackPunjab #BsfNews #SubahSamachar