प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता: तीन बार की नेशनल चैंपियन, चौथी बार कराटे में पदक जीतने को तैयार; मिली सराहना

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लगातार तीन वर्ष की चैंपियन लेढूपुर निवासी अवंतिका सिंह चौथे वर्ष पदक के लिए दाव आजमाएंगी। कोच दिलीप सैनी ने बताया कि अवंतिका 2023 से लगातार हर वर्ष काता और कुमिते में स्वर्ण पदक जीत रही हैं। लगातार चौथे वर्ष भी उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कुमिते स्पर्धा में हुआ है। खिलाड़ियन केंद्र के 10 खिलाड़ियों ने प्रदेशिक कराटे में पदक जीता है। उनकी मां सुमन सिंह स्वयं सहायता समूह चलाती क्षेत्र की महिलाओं का सशक्तीकरण कर रही है जबकि फिजियो थेरेपिस्ट पिता उन्हे सहयोग करते हैं। अवंतिका सिंह हर रोज खिलाड़ियन कराटे केंद्र में कोच की देखरेख में दो सत्र में चार घंटे काता और कुमिते का अभ्यास करती हैं। बताया कि इस वर्ष खिलाड़ियन केंद्र के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय कराटे के लिए यूपी टीम में चयनित हुए है। ये सभी लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। कोच ने बताया कि प्रादेशिक में कुल 10 खिलाड़ियों ने पदक जीता है। चयनित चार खिलाड़ी आगामी जून माह देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में यूपी टीम से खेलेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 22:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता: तीन बार की नेशनल चैंपियन, चौथी बार कराटे में पदक जीतने को तैयार; मिली सराहना #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar