हेल्थ की बात: रकिंग वॉक के दीवाने हो रहे फिटनेस लवर्स, क्या यह एक्सरसाइज आपके लिए भी है फायदेमंद?

फिट रहने के लिए जरूरी नहीं कि हर दिन जिम में घंटों पसीना बहाया जाए। कई बार आपकी रोजमर्रा की वॉक भी फिटनेस का नया रास्ता खोल सकती है। बस इसके तरीके में थोड़ा बदलाव करना होगा। रकिंग वॉक ऐसा ही एक तरीका है, जिसमें पीठ पर वजन वाला बैकपैक लेकर चला जाता है। इससे सामान्य वॉकिंग के मुकाबले शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और मांसपेशियां भी सक्रिय होती हैं। यही वजह है कि फिटनेस के शौकीनों के बीच यह तरीका लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि, इसके फायदे पाने के लिए सही तकनीक, हल्का वजन और शरीर की क्षमता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। रकिंग वॉक एक तरह की वॉकिंग एक्सरसाइज है, जिसमें पीठ पर बैकपैक लेकर चला जाता है। सामान्य वॉकिंग में शरीर पर अतिरिक्त भार नहीं होता, जबकि रकिंग में बैग का वजन उठाकर चलना पड़ता है। इससे शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और पैर, कूल्हों व धड़ की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यही वजह है कि रकिंग वॉक से सामान्य वॉकिंग की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न होती है। रकिंग की खासियत यह है कि इसे पार्क, खुले मैदान या सुरक्षित वॉकिंग ट्रैक पर किया जा सकता है। इसके लिए महंगे जिम उपकरणों की जरूरत नहीं होती। हालांकि, कितना वजन उठाया जाए और कितनी देर चला जाए, यह व्यक्ति की उम्र, फिटनेस और शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हेल्थ की बात: रकिंग वॉक के दीवाने हो रहे फिटनेस लवर्स, क्या यह एक्सरसाइज आपके लिए भी है फायदेमंद? #HealthFitness #National #WhatIsRucking #RuckingWalkBenefits #HowToStartRucking #RuckingForWeightLoss #रकिंगवॉकक्याहै #रकिंगवॉककेफायदे #रकिंगवॉक #SubahSamachar