सहारनपुर: सामूहिक दुष्कर्म में रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर दोषी; सरकारी आवास पर चार लोगों ने बनाया था शिकार
सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय प्रबोध कुमार वर्मा की अदालत ने रिटायर्ड सीओ समेत दो पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है। दोषी रिटायर्ड सीओ ब्रजभूषण यादव और निरीक्षक वेगपाल सिंह को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। घटना के समय ब्रजभूषण यादव के पास देवबंद थाना प्रभारी का चार्ज था और वेगपाल सिंह वहां पर एसएसआई था। वेगपाल की तैनाती फिलहाल फिरोजाबाद में है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 13:32 IST
सहारनपुर: सामूहिक दुष्कर्म में रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर दोषी; सरकारी आवास पर चार लोगों ने बनाया था शिकार #CityStates #Saharanpur #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #RetiredCoAndInspectorConvictedInGang-rapeCa #TheVictimHadGoneToThePoliceStationToSeek #SubahSamachar
