सैमसंग वन यूआई 9 अपडेट: इन गैलेक्सी फोन-टैबलेट को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर, क्या आपका डिवाइस है शामिल? देखें लिस्ट

Samsung One UI 9 Update Device List: स्मार्टफोन की दुनिया में नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स का अपना ही एक अलग क्रेज होता है। अगर आप भी सैमसंग (Samsung) यूजर हैं और अपने फोन में नए फीचर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। सैमसंग ने चुनिंदा गैलेक्सी डिवाइसेज के लिए अपना लेटेस्ट 'वन यूआई 9' (One UI 9) अपडेट देना शुरू कर दिया है। पिछले महीने यानी सितंबर में गैलेक्सी S26 सीरीज के साथ इस अपडेट की शुरुआत हो चुकी है और अब इस महीने कई अन्य डिवाइसेज भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं। सैमसंग ने दूर की यूजर्स की उलझन पिछले कुछ बड़े अपडेट्स की तरह ही, वन यूआई 9 का रोलआउट भी अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है। अब तक यह सस्पेंस बना हुआ था कि एंड्रॉइड 17 (Android 17) पर आधारित यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम किन-किन स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स को मिलेगा। लेकिन अब सैमसंग ने यह धुंध साफ कर दी है। सैमसंग जापान ने आधिकारिक तौर पर देश में बिकने वाले उन गैलेक्सी फोन्स और टैबलेट्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें वन यूआई 9 का सपोर्ट मिलेगा। इन डिवाइस को मिलेगा One UI 9 का अपडेट गैलेक्सी S सीरीज (Galaxy S Series) गैलेक्सी S26, S26+, S26 अल्ट्रा, S26 FE गैलेक्सी S25, S25+, S25 एज, S25 अल्ट्रा, S25 FE गैलेक्सी S24, S24+, S24 अल्ट्रा, S24 FE गैलेक्सी S23, S23+, S23 अल्ट्रा, S23 FE गैलेक्सी Z सीरीज (Galaxy Z Series) गैलेक्सी Z फोल्ड 7, फ्लिप 7, फ्लिप 7 SE गैलेक्सी Z फोल्ड 6, फ्लिप 6 गैलेक्सी Z फोल्ड 5, फ्लिप 5 गैलेक्सी A सीरीज (Galaxy A Series) गैलेक्सी A57, A37, A27, A17 गैलेक्सी A56, A36, A26, A16 गैलेक्सी A55, A35, A25 गैलेक्सी A54, A34 गैलेक्सी टैबलेट्स (Galaxy Tablets) गैलेक्सी टैब S11, टैब S11 अल्ट्रा गैलेक्सी टैब S10, टैब S10+, टैब S10 अल्ट्रा, टैब S10 FE, टैब S10 FE+ गैलेक्सी टैब S9, टैब S9+, टैब S9 अल्ट्रा, टैब S9 FE, टैब S9 FE+ गैलेक्सी टैब A11, A11+ गैलेक्सी टैब एक्टिव 5 प्रो गैलेक्सी टैब S6 लाइट (2024) गैलेक्सी एक्स-कवर (Galaxy XCover) गैलेक्सी एक्स-कवर 7 एक्स-कवर 7 प्रो इन मॉडल्स को करना होगा थोड़ा इंतजार हालांकि, जारी की गई यह लिस्ट अभी पूरी तरह से ग्लोबल मॉडल्स को कवर नहीं करती है। इसमें हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी A56 और गैलेक्सी A35 जैसे मिड-रेंज फोन्स के नाम नहीं हैं, क्योंकि शायद इन्हें जापान में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया था। कंपनी इस नए अपडेट को इसी महीने से रोलआउट करेगी और यह सिलसिला नवंबर-दिसंबर तक जारी रहेगा। वहीं, गैलेक्सी S23 FE जैसे कुछ मॉडल्स के यूजर्स को इसके लिए जनवरी 2027 तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 07:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सैमसंग वन यूआई 9 अपडेट: इन गैलेक्सी फोन-टैबलेट को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर, क्या आपका डिवाइस है शामिल? देखें लिस्ट #TechDiary #Technology #National #SamsungOneUi9 #Android17 #OneUi9 #SubahSamachar