Noida News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान मौत
दनकौर (संवाद)। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के नजदीक लगभग 15 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल निजी कंपनी के कर्मचारी की बुधवार को मौत हो गई। अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव निवासी विनय कुमार ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा (25) प्रवीण कुमार दनकौर क्षेत्र की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। 2 जून की रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने मित्र राहुल कुमार को बाइक से गौड़ यमुना सिटी की ओर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान प्रवीण कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि राहुल की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 21:15 IST
Noida News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान मौत #Gfds #SubahSamachar
