Shimla: राजकीय अध्यापक संघ ने शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या बोले अध्यक्ष

राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक परीक्षा नहीं देंगे। सरकार की ओर से दबाव बनाया गया तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। शिक्षकों का स्क्रीनिंग टेस्ट लेने के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शिक्षक संघ ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को ही एक साल का अवसर दिया जाए। प्राचार्य और शिक्षकों की कुशलता का आकलन बोर्ड परिणाम के आधार पर हो। स्कूलों में रिक्त सभी पदों को भी भरा जाए। शिमला में शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी शिक्षक पूरे प्रशिक्षण और कमीशन पास करके आए हैं। शिक्षक किसी भी तरह के स्क्रीनिंग टेस्ट देने के लिए तैयार नहीं हैं और न ही इसकी आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि कोई भी इस टेस्ट के लिए आवेदन न करे। इससे सारी समस्या स्वयं ही खत्म हो जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla: राजकीय अध्यापक संघ ने शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या बोले अध्यक्ष #CityStates #Shimla #HgtuNews #SubahSamachar