Kangra News: सिटी में आज खास
शिविरटीबी जांच-स्वास्थ्य खंड गोपालपुर के तहत रक्कड़ में टीबी मुक्त अभियान के तहत निशुल्क जांच शिविर सुबह 10 बजे से होगा।रक्तदान- आईटीआई शाहपुर में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर होगा। इसमें आईटीआई प्रशिक्षुओं के साथ अन्य रक्तदान करेंगे।धार्मिककलश यात्रा- साईं मंदिर मनसिंबल में सुबह 10 बजे से कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भावगत कथा शुरू होगी। कथा वाचक अनिल डोहरू भगवान की लीलाओं का वर्णन करेंगे।यज्ञानुष्ठान- वेद मंदिर योल में चार वेदों का यज्ञानुष्ठान पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। इसमें स्वामी राम स्वरुप अर्थवेदानुकूल मंत्रों की व्याख्या करेंगे।भंडारा-श्री इंद्रुनाग मंदिर खनियारा में दोपहर 12 बजे के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मेला-उत्सवछिंज मेला-चढ़ियार का चौरी सिद्ध छिंज मेले का समापन पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता के साथ शाम छह बजे के बाद होगा।रंगोत्सव-धर्मशाला कॉलेज में शाम 5:00 बजे से रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।काम की बातसड़क मार्ग बंद- पीडब्ल्यूडी उपमंडल बालकरूपी के तहत गंदड़ सियारा-कुडाना लिंक रोड पर सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते यह मार्ग आज से 25 जुलाई तक वाहनों के लिए बंद रहेगा। वाहन चालक इस अवधि में खेरा-प्रागे दा गल्लू मार्ग और कुरु केलण-कोटलू सड़क मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।फायरिंग अभ्यास-भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टांडा फायरिंग रेंज में सुबह 8 से रात्रि 10 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी के ग्रामीणों से निर्धारित समय पर फायरिंग रेंज के पास न जाने और पालतू जानवरों को दूर रखने का आग्रह किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 20:49 IST
Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
