Panipat News: पानीपत से हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन
पानीपत। रेलवे स्टेशन से 90 श्रद्धालुओं को मंगलवार को हजूर साहिब नांदेड़ के लिए नि:शुल्क रेलयात्रा पर रवाना किया गया। संगत ने वाहेगुरु के जयकारे लगाए। यात्रा 10 मई तक चलेगी। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा व सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने रेलवे स्टेशन से झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यात्रियों को फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया। एडीसी अंकित चौकसे ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना हरियाणा सरकार की एक सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर और बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है। शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करें। सरकार उनका यह सपना साकार कर रही है। खास बात यह रही कि रेलवे स्टेशन पर इस दौरान यात्रियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डीआईपीआरओ सुनील बसताडा, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अवतार शास्त्री, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन आरडी कल्याण व निगम पार्षद संजीव दहिया मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 03:05 IST
Panipat News: पानीपत से हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन #SpecialTrainLeavesFromPanipatForHazurSahibNanded #SubahSamachar
