Noida News: तेज हवाओं ने उड़ाया प्रदूषण, साफ हुई हवा (मर्ज)
-मौसम हुआ सुहावना, गुनगुनी धूप ने दिलाई ठंड से राहतमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा, ग्रेनो। तेज रफ्तार से चल रही हवाओं ने प्रदूषण कम कर दिया है। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को नोएडा- ग्रेनो में प्रदूषण से हल्की राहत मिली। बृहस्पतिवार को नोएडा का एक्यूआई 237 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 220 दर्ज किया गया।ग्रेनो की हवा पहले 5 दिन में से एक दिन येलो, तीन दिन ऑरेंज और एक दिन रेड जोन में रही। बुधवार को 352 एक्यूआई के साथ हवा का स्तर रेड जोन में पहुंच गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को तेज हवा का असर दिखा और एक्यूआई ऑरेंज जोन में पहुंच गया। एनसीआर में ग्रेनो का हवा फरीदाबाद के बाद सबसे अच्छी रही।आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही उत्तर पश्चिमी हवाओं से आसमान साफ रहा और धूप में भी तेजी थी। वहीं, आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में तापमान सामान्य होने से कोहरा खत्म हो गया है। इससे मौसम साफ और सुहावना हो गया है। 8 और 10 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों और उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिखेगा, लेकिन दिल्ली में बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी। ----सेक्टर 125 - 251सेक्टर 62 - 195सेक्टर 1 - 236सेक्टर 116 - 233नॉलेज पार्क 3 - 177नॉलेज पार्क 5 - 250
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 20:52 IST
Noida News: तेज हवाओं ने उड़ाया प्रदूषण, साफ हुई हवा (मर्ज) #StrongWindsBlowAwayPollution #CleanAir #SubahSamachar
