Yamuna Nagar News: सुभाष चंद कांबोज बने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

रादौर। अनाज मंडी एसोसिएशन की ओर से शनिवार को आढ़तियों की बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान आढ़ती सुभाष चंद कांबोज जयपुर को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। वहीं, शैंकी गुप्ता को उप-प्रधान नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान सुभाष चंद कांबोज व उप प्रधान शैंकी गुप्ता को आढ़तियों ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। नवनियुक्त प्रधान व उप प्रधान ने कहा कि वे मंडी आढ़तियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। वे मंडी में ईमानदारी व भाईचारे से आढ़तियों की समस्याओं का समाधान व आढ़तियों की मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान मान सिंह आर्य, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन बंसीलाल, पूर्व प्रधान संजय गुप्ता, शिवकुमार संधाला, संजय बकाना, संदीप टोपरा, अभिषेक आहूजा, करमचंद, बलिंद्र ढिल्लो, पूर्ण चंद आहूजा, रामकुमार, पूर्णचंद, राजेश रादौरी, ऋषिपाल, सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद---------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 03:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: सुभाष चंद कांबोज बने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान #SubhashChandKambojBecameTheHeadOfTheCommissionAgentAssociation. #SubahSamachar