छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: 2 दिन में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर में भी हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं और दिन भर बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश जशपुर जिले के मनोरा में दर्ज हुई। कुनकुरी तथा बलरामपुर जिले के कुसमी में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा। कल तूफान की आशंका दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र 31 अक्तूबर को अवदाब में बदल गया। यह श्री विजयपुरम से लगभग 330 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे में इसके गहरे अवदाब और उसके बाद चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी। अनुमान है कि 2 नवंबर की शाम तक यह आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। रायपुर में मौसम का हाल राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 05:29 IST
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: 2 दिन में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhWeatherNews #ChhattisgarhWeatherUpdate #WeatherDepartmentAlert #PossibilityOfRainInChhattisgarh #TemperatureRisesBy4Degrees #RaipurWeatherUpdate #RainInRaipur #CyclonicStormInBayOfBengal #CycloneThreat #LightningWarning #SubahSamachar
