Una News: अंब के पंजोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नहीं हो पाया निर्माण

ऊना। उपमंडल अंब के तहत पंजोआ में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। पंजोआ स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के पुराने भवन को तोड़कर वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। इसे लेकर अभी धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्र की दो पंचायतों की पांच हजार से अधिक आबादी सुविधा न मिलने से महरूम है। मुख्यमंत्री ने अंब दौरे के दौरान करीब दो वर्ष पहले पंजोआ में पीएचसी का निर्माण करने की घोषणा की थी। इस केंद्र के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इस पीएचसी के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में पंजोआ क्षेत्र के लोगों को छोटी-मोटी बीमारी की जांच के लिए नागरिक अस्पताल अंब और पीएचसी अकरोट का रुख करना पड़ता है। बता दें कि मौजूदा समय में पंजोआ में स्वास्थ्य उपकेंद्र है। इसका भवन काफी पुराना व छोटा है। यह केंद्र जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए ही खुलता है। बीते दो साल से अभी इस योजना के लिए डीपीआर बनाने का काम भी नहीं हो पाया है। इसके अलावा पुराने भवन को गिराने को लेकर भी मंजूरी नहीं मिल पाई है। इन गांवों के लोगों को मिलना है लाभ पीएचसी के निर्माण से डहूकी, भवरन कंगरूही, पंजोआ, नंदपुर, पंजोआ कलां, कटौहड़ खुर्द, लडोली सहित अन्य गांवों के लोगों को लाभ मिलना है। वर्तमान में इस योजना को लेकर धरातल पर कुछ नहीं हो पाया है। पंजोआ में पीएचसी निर्माण के लिए अभी विभाग के उच्च अधिकारियों की तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देशों के तहत ही आगामी प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। -सुखविंद्र सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी अंब

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 17:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: अंब के पंजोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नहीं हो पाया निर्माण #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar