Mandi News: छह माह बाद खुले मिंधल माता मंदिर के कपाट

पांगी (चंबा)। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र मांगी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर और पुंटों में स्थित नाग देवता के मंदिरों के कपाट विधिवत रूप से छह माह बाद खुले। मिंधल माता मंदिर के पुजारी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति को विधिवत रूप से मां मिंधल वासनी मंदिर के कपाट बंद किए गए थे। दोनों मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने पर दोनों मंदिरों में काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली। पांगी घाटी के प्रसिद्ध मिंधल माता मंदिर (चामुंडा माता) और पुंटो क्षेत्र में स्थित नाग देवता के मंदिर में मंगलवार को विधिवत रूप से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान माता के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इन मंदिरों में देवी और नाग देवता के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 17:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: छह माह बाद खुले मिंधल माता मंदिर के कपाट #TheDoorsOfMindhalMataTempleOpenedAfterSixMonths. #SubahSamachar