Haridwar News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिए निर्देश, खुले में न बेचें कुट्टू का आटा
- पक्के बिल के आधार पर ही खरीद-फरोख्त के दिए निर्देश - खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिए दुकानदारों को कार्यशाला में निर्देश हरिद्वार। आगामी 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को कुट्टू का आटा खेले में न बेचने व शुद्ध और गुणवत्तायुक्त कुट्टू का आटा बेचने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बुधवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त आरएस रावत की अध्यक्षता में शिवालिकनगर में व्यापारियों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें बहादराबाद, शिवालिकनगर, सिडकुल, सलेमपुर महदूद और रोशनाबाद क्षेत्र के व्यापारी, होटल व्यवसायी, होलसेलर, बल्क डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर संचालक, निर्माता और रिटेलर शामिल हुए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेंद्र पांडेय और पवन कुमार ने फलाहारी खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि कुट्टू का आटा खुला न बेचा जाए, पक्के बिल के आधार पर ही खरीद-फरोख्त हो व सही निर्माण और जिनमें एक्सपायरी तिथि लिखी हो ऐसे ही खाद्य पदार्थ ही बेचे जाएं अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नवरात्र पर्व के लिए जारी दिशा-निर्देश पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान सुनील अरोड़ा, अनिल कथूरिया, दीपक गोयल, पारस जैन, अनिल माहेश्वरी, सुनील सेमवाल और मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:39 IST
Haridwar News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिए निर्देश, खुले में न बेचें कुट्टू का आटा #TheFoodSafetyDepartmentHasIssuedInstructionsNotToSellBuckwheatFlourInTheOpen #SubahSamachar
