Hardoi News: दूल्हे के भाई से मजाक पड़ा भारी, बिना दुल्हन बैरंग हुई बरात

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करौंधियाई में दूल्हे के भाई से मजाक करना वधू पक्ष के लिए भारी पड़ गया। नाश्ते के दौरान कोल्ड ड्रिंक को लेकर शुरू हुआ मजाक इतना तूल पकड़ गया कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इससे नाराज होकर दूल्हे ने सात फेरे लेने से मना कर दिया और बरात वापस लेकर लौट गया। अगले दिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दूसरे दिन शादी की रस्में पूरी कराई गईं।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगौछा के मजरा करौंधियाई निवासी वीरेंद्र की पुत्री का विवाह पिहानी कस्बे के मोहल्ला मीरसराय निवासी सालिक के साथ तय हुआ था। बुधवार को जब बरात वधू पक्ष के घर पहुंची तो नाश्ते में कोल्ड ड्रिंक दिए जाने के दौरान वधू पक्ष के कुछ लोगों ने दूल्हे के भाई के साथ मजाक कर दिया। मजाक को अपमान समझकर वर पक्ष ने कहासुनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। भाई के साथ हुई बदसलूकी से नाराज होकर दूल्हे सालिक को गुस्सा आ गया और उसने विवाह की रस्मों को बीच में ही रोक दिया। रात में ही बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव में पंचायत बैठी लेकिन बात न बनने पर मामला कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद दूल्हा शादी के लिए राजी हुआ। दोबारा हुई रस्मों के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 18:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi News: दूल्हे के भाई से मजाक पड़ा भारी, बिना दुल्हन बैरंग हुई बरात #TheGroom'sBrother'sJokeBackfired #AndTheWeddingProcessionLeftWithoutTheBride. #SubahSamachar