Sant Kabir Nagar News: बस डिपो के लिए चिह्नित जमीन की फिर हुई पैमाइश, निर्माण का इंतजार बढ़ा
संतकबीरनगर। रोडवेज बस डिपो व कार्यशाला के निर्माण के लिए मीरगंज में चिह्नित की गई जमीन की फिर से पैमाइश कराई गई। राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को पैमाइश कर भूमि की निशानदेही की। इस मामले में कुछ लोगों ने शिकायत की थी, जिस पर दो दिन पूर्व डीएम आलोक कुमार ने निरीक्षण किया और फिर से पैमाइश कराने के निर्देश दिए। अब नए सिरे से पैमाइश के बाद निर्माण कार्य की बाधा दूर हो गई है। ऐसे में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ। तभी से रोडवेज बस डिपो की मांग उठती रही। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने मीरगंज में जमीन चिह्नित की और इसका प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने बस डिपो व कार्यशाला के 15 करोड़ 46 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही करीब चार एकड़ जमीन परिवहन निगम के नाम पर खतौनी में दर्ज हो चुकी है। बजट मिलने और पैमाइश के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस बीच कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई, जिस पर डीएम आलोक कुमार ने दो दिन पूर्व मौके का निरीक्षण किया और नए सिरे से पैमाइश कराने के निर्देश दिए। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने फिर से चिह्नित जमीन की पैमाइश की। इसके साथ ही यहां करीब सात ऐसे लोग हैं, जिन्हें पट्टा दिया गया है। इनके पुनर्वास के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। 0000000000000000000 पांच दुकानों का भी हो रहा निर्माण बस डिपो व कार्यशाला के निर्माण के साथ ही यहां परिवहन निगम पांच दुकानों का भी निर्माण करा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोगों को जरूरी सामान मिल सके। यह कार्य करीब- करीब पूर्ण होने को है। वजह यह है कि अभी यहां कोई दुकान नहीं थी। 00000000इंतजार बढ़ा, बस स्टाॅप सेंटर पर सुविधाएं नहीं नए सिरे से पैमाइश के कारण रोडवेज डिपो व कार्यशाला के निर्माण में इंतजार बढ़ गया है। ऐसे में अभी लोगों को शहर के मेंहदावल बाईपास पर अस्थायी बस स्टॉप सेंटर पर बसों के पकड़ने की मजबूरी बनी हुई है। यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। स्थिति यह है कि यात्री शेड न होने के चलते लोगों को ओवरब्रिज के नीचे खड़े होना पड़ता है। पेयजल व बैठने के लिए भी इंतजाम नहीं हैं। शहर निवासी राकेश कुमार, इंद्रदेव आदि ने बताया कि बस डिपो व कार्यशाला के निर्माण में देरी के चलते अस्थायी बस स्टाॅप सेंटर पर बस पकड़ने की मजबूरी है, यहां सुविधाओं का अभाव है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। 0000000000000000000000मीरगंज में बस डिपो व कार्यशाला का निर्माण कराया जाना है। कुछ लोगों ने जमीन को लेकर आपत्ति जताई थी, इसके चलते फिर से पैमाइश कराई गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 23:27 IST
Sant Kabir Nagar News: बस डिपो के लिए चिह्नित जमीन की फिर हुई पैमाइश, निर्माण का इंतजार बढ़ा #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
