Agra News: प्राणायाम से स्वस्थ जीवन का संदेश
आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एसएन मेडिकल कॉलेज में सात दिवसीय ''योग सप्ताह'' का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन प्राणायाम पर आधारित विशेष योग सत्र हुआ। योग विशेषज्ञों ने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को प्राणायाम की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। इनमें अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी शामिल थीं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने योग और प्राणायाम को शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रभावी माध्यम बताया। यह योग सप्ताह 21 जून तक चलेगा, जिसमें कई कार्यक्रम होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:37 IST
Agra News: प्राणायाम से स्वस्थ जीवन का संदेश #TheMessageOfAHealthyLifeThroughPranayama #SubahSamachar
