यूपी विधान परिषद चुनाव नतीजे: चार सीटों पर लहराया भाजपा का परचम, वाराणसी में सपा जीती; अभी मतगणना जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर हुए चुनावों में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत हासिल की। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीत गए हैं। शेष सीटों पर अभी मतगणना का सिलसिला चल रहा है। वाराणसी और लखनऊ की स्नातक सीट पर देर रात तक मतगणना शुरू नहीं हो सकी। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर लगातार दूसरी बार भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा 18099 वोट हासिल कर विजयी रहे। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल 24928 वोट हासिल कर विजयी रहे। वहीं, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के हरिसिंह ढिल्लों ने जीत दर्ज की। अभी तक मिले रुझानों के आधार पर शेष सीटों में से एक पर भाजपा, तीन पर सपा और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। लखनऊ और वाराणसी स्नातक सीट के लिए मतगणना शुरू नहीं हो सकी। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट प्रत्याशी पार्टी रुझान/परिणाम लखनऊ उमेश द्विवेदी भाजपा जीते मेरठ-सहारनपुर श्रीचंद शर्मा भाजपा जीते बरेली-मुरादाबाद हरिसिंह दिल्लो भाजपा जीते गोरखपुर-फैजाबाद राजीव यादव निर्दलीय आगे वाराणसी लाल बिहारी यादव सपा जीते आगरा आकाश अग्रवाल सपा आगे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट प्रत्याशी पार्टी रुझान/परिणाम मेरठ-सहारनपुर दिनेश गोयल भाजपा जीते इलाहाबाद-झांसी डॉ. मान सिंह यादव सपा आगे आगरा डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा आगे वाराणसी — — मतगणना शुरू नहीं लखनऊ — — मतगणना शुरू नहीं मतगणना के बीच हंगामा, आगरा में पुलिस से नोकझोंक आगरा में मतगणना में धांधली के आरोपों पर मंगलवार को दिनभर हंगामा होता रहा। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। सपा प्रत्याशी ने करीब एक घंटे तक मतगणना रोके जाने का आरोप लगाया। इसके बाद आरओ एवं मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कहा कि चुनौतीपूर्ण मतों की गिनती की वजह से रफ्तार धीमी हुई, रोकी नहीं गई। गोरखपुर, लखनऊ में भी मतगणना के दौरान शुरू से लेकर देर शाम तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। नतीजे घोषित करने में देरी पर संज्ञान ले आयोग : अखिलेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि यूपी एमएलसी मतगणना में जानबूझकर देरी कराई जा रही है। आयोग की ओर से हर राउंड का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल संज्ञान लें और रिजल्ट को पारदर्शी बनाएं। मतगणना जारी बाकी सीटों के लिए मतगणना का क्रम जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 04:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी विधान परिषद चुनाव नतीजे: चार सीटों पर लहराया भाजपा का परचम, वाराणसी में सपा जीती; अभी मतगणना जारी #CityStates #Lucknow #UpLegislativeCouncil #ElectionResults #SubahSamachar