Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में बेतरतीब ढंग खड़े हो रहे वाहन, आधा घंटा लगा जाम
छोटे-बड़े वाहन कतारों में फंसे, राहगीरों को आवागमन में हुई कठिनाईसंवाद न्यूज एजेंसीभरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी बाजार में सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के चलते छोटे-बड़े वाहन लंबी कतारों में फंस गए और लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। पैदल राहगीरों का आवागमन भी प्रभावित रहा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि संकरी सड़क पर आमने-सामने आ रही निजी और सरकारी बस को निकलने में दिक्कत हुई। दोनों बसों के किनारे क्षतिग्रस्त हुए। ग्रामीणों में विजय, संजय, राजीव, कमल, राजेश कुमार, विनय, कविता, सविता, राजेंद्र, राज कुमार और विक्रम आदि ने बताया कि भरेड़ी बाजार में सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पर एक होमगार्ड जवान सेवाएं देते हैं। उन्होंने प्रशासन से समय रहते प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। पपलाह पंचायत के उपप्रधान अंकुश सैणी ने बताया कि पुलिस प्रशासन को इस समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। बाजार में सड़क किनारे नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमित रूप से चालान किए जाएं। नो-पार्किंग नियमों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में जाम की समस्या और गंभीर होने के साथ किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 18:58 IST
Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में बेतरतीब ढंग खड़े हो रहे वाहन, आधा घंटा लगा जाम #VehiclesParkedHaphazardlyInBharediMarket;TrafficJamLastedHalfAnHour. #SubahSamachar
