गाजियाबाद में दुकानदार चाचा ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भतीजे ने दी हत्या की धमकी

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी की दुकान से सामान लेने गई किशोरी से दुकानदार ने छेड़छाड़ कर दी। खुद को किसी तरह छुड़ाकर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को दुकानदार की करतूत बताई। मां किशोरी को लेकर उसकी दुकान पर पहुंची और आरोपी से विरोध जताया। आरोप है कि दुकानदार और उसके भतीजे ने किशोरी की मां से अभद्रता की और हत्या की धमकी देकर दुकान से भगा दिया। पीड़िता ने आरोपी और उसके भतीजे के खिलाफ कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर कविनगर थाना में ग्रामीण पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की है। एसीपी कविनगर ने बताया कि घटनास्थल की सीसीटीवी खंगाली गई है। किशोरी दुकान के पिछले हिस्से से निकलती नजर आ रही है। दोनों आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 12:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गाजियाबाद में दुकानदार चाचा ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भतीजे ने दी हत्या की धमकी #SubahSamachar