अंबेडकरनगर में रसोई गैस के लिए उपभोक्ता परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही गैस

अंबेडकरनगर में गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। 25 दिन नहीं तीन माह से उपभोक्ता रसोई गैस लेने के लिए एजेंसियों पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। अकबरपुर के शिव शक्ति एचपी गैस एजेंसी के बाहर शुक्रवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी नजर आई। इस दौरान उपभोक्ताओं व एजेंसी कर्मियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। यहां मौजूद उपभोक्ता वितरण एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि मार्च में बुक कराई रसोई गैस की डिलीवरी तीन माह बाद तक नहीं हो पा रही है। बाबा गैस एजेंसी के बाहर भी कई लोग अपनी गैस की समस्या लेकर पहुंचे थे। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर देखने को मिला। भारत हीरा गैस एजेंसी मकरही की गाड़ी नरियाव मामपुर में बुकिंग के बाद डिलीवरी वाहन बाजारों में वितरण के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को 10 से 15 किलोमीटर लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंबेडकरनगर में रसोई गैस के लिए उपभोक्ता परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही गैस #SubahSamachar