स्टेट की भूमि से प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा, VIDEO

सोनभद्र में दुद्धी तहसील मुख्यालय के ठीक सामने नेशनल हाईवे 39 किनारे स्टेट की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा प्रशासन ने शुक्रवार को हटवा दिया। एसडीएम निखिल यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को पहले हिदायत दी गई थी। कुछ लोगों ने पहले ही कब्जा हटा लिया था, जबकि हिदायत के बाद भी मौके पर बरकरार रहे सब्जी, मनिहारी, कपड़ा के दुकानदारों के सामान को प्रशासन ने बलपूर्वक हटवा दिया। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले कई बार सूचित किया गया था। अवैध रूप से कब्जा करने वालों से अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग सार्वजनिक स्थानों, सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से कब्ज़ा जमाए बैठे हैं, वे स्वतः उसे हटा लें। इससे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं, जाम आदि से नगरवासियों को मुक्ति मिल सकेगी। इस अवसर पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


स्टेट की भूमि से प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा, VIDEO #SubahSamachar